पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूनिवर्सिटी 12,500 छात्रों को दिलाएं निजी क्षेत्र में नौकरी

यूनिवर्सिटी 12,500 छात्रों को दिलाएं निजी क्षेत्र में नौकरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने सातों विश्वविद्यालयों को 12,500 स्टूडेंट्स को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने का टास्क दिया है। इनमें रांची विश्वविद्यालय को सबसे ज्यादा 3200, फिर कोल्हान विवि चाईबासा को 2100, विनोबा भावे विवि हजारीबाग को 2200 व सिदो-कान्हो मुर्मू विवि दुमका को 1300 छात्रों को नौकरी दिलाने को कहा है। इसी तरह नीलांबर-पीतांबर विवि मेदिनीनगर को 800, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि धनबाद को 2200 और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची को 700 स्टूडेंट्स को नौकरी दिलाने को कहा। मुख्य सचिव ने सभी कुलपतियों को पत्र लिख कहा कि चयनित स्टूडेंट्स को 12 जनवरी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

चांसलर पोर्टल पर 30 हजार का रजिस्ट्रेशन करें

मुख्य सचिव ने कहा, लक्ष्य पाने के लिए 30 हजार स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन चांसलर पोर्टर पर करें। प्रशिक्षण और कैंपस प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपए लें। उन्होंने कहा कि 50 से 100 छात्रों का समूह बनाया जाएगा। इसके लिए एक मेंटर की नियुक्ति की जाएगी।

खबरें और भी हैं...