नशे में धुत युवक बाइक से गिरा, माैत
भरभरिया-चाईबासा मुख्य मार्ग पर तुईबीर के पास गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे अनियंत्रित बाइक से गिरकर पांपड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय अर्जुन गोप की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर ही युवक का शव पड़ा रहा। इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां पर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पांपड़ा गांव से करीब 9 बजे अपनी लॉटरी में मिली बाइक से चाईबासा की ओर जा रहा था। बताया गया कि युवक नशे में धुत था। तुईबीर गांव पहुंचने के बाद पंचायत भवन से कुछ दूरी पर बाइक उसके नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क की बायीं ओर किसी बैंक के लगे साइन बोर्ड से जा टकराया। बताया गया कि सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।