चाईबासा| सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 12 के पार्षद श्वेता रानी ने गुरुवार को 200 लाभुकों के बीच गैस चूल्हा व सिलेंडर का वितरण किया गया। इस दौरान सदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवपूजन प्रसाद ने कहा कि यह सरकार की योजना है व इस योजना को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से खाना जल्दी बन जाता है।