पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टाटा में 45 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं, राजधानी में 54.4 मिमी बारिश

टाटा में 45 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं, राजधानी में 54.4 मिमी बारिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | रांची/जमशेदपुर

जमशेदपुर सहित झारखंड के कई इलाकों में रविवार को आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे जगह-जगह पेड़ गिर गए। बिजली ठप हो गई। टाटा में करीब 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। दो घंटे में एक मिमी बारिश हुई। रांची में 60 किमी की रफ्तार से आंधी के साथ 54.4 मिमी बारिश हुई। यहां ठनका गिरने से चार की मौत हो गई। इनमें रामगढ़ में एक, सिमडेगा में एक और गुमला के घाघरा प्रखंड में दो लोगों की जान चली गई।

पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में सोमवार को भी आंधी-बारिश के आसार

बर्मामाइंस डनलप मैदान पर साध्वी सरस्वती के कार्यक्रम के दौरान शाम 6 बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई तो श्रोताओं ने कुर्सियां उठाकर छाते की तरह सिर पर रख लिया।

आसपास क्षेत्रों का तापमान

चाईबासा

40oC | 24oC

घाटशिला

40oC | 27oC

सरायकेला

40oC | 26oC

चाकुलिया

39oC | 27oC

मौसम बदलने की मुख्य वजह

भारतीय मौसम केंद्र के मुताबिक प. बंगाल और दक्षिण बिहार के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस वजह से आसपास के जिलों में बारिश हुई। हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा थी। मौसम केंद्र ने बताया कि 21 से 24 मई तक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

आज भी बरसेंगे बादल

मौसम केंद्र के अनुसार 21 मई को पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और संथाल परगना क्षेत्र दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ आदि में बारिश के आसार हैं। 23 मई को रांची सहित दक्षिणी हिस्से और उत्तर पूर्व में बारिश की संभावना है। बारिश से रविवार को तापमान में गिरावट आई।

खबरें और भी हैं...