चाईबासा| महिला थाना में रविवार को नाकाहासा के मुंडा अंतु हेम्ब्रम व महिला थाना प्रभारी आरके ठाकुर के प्रयास से दूसरी शादी मामले का पटाक्षेप समझौते के बाद कर लिया गया। महिला ने अपने पति अजय सोय के खिलाफ महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसने 2012 में खरसांवा कृष्णापुर निवासी अजय सोय से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद अब तक अजय के साथ दो बच्चे हैं। पति ने फरवरी 18 को बनमगुटू की लड़की से दूसरी शादी कर ली थी। अब दूसरी प|ी भी गर्भवती है। दूसरी शादी करने के बाद जब सौतन व पति प्रताड़ित करने लगे तो पहली प|ी अपने छोटे बेटे के साथ मयके चली गई।