पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह सप्ताह की जमानत पर जेल से बाहर अाए लालू

छह सप्ताह की जमानत पर जेल से बाहर अाए लालू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | चारा घोटाले के सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद छह सप्ताह की जमानत पर बुधवार को होटवार जेल से बाहर निकले। शाम में वे पटना पहुंच गए। इससे पहले लालू प्रसाद की ओर से सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में 50-50 हजार रुपए के मुचलके और पासपोर्ट जमा किए गए। चाईबासा कोषागार से जुड़े मामले में राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी अौर हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह ने मुचलका भरा। वहीं देवघर और दुमका कोषागार से निकासी मामले में राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान व कार्यकर्ता भुवनेश्वर पटेल व मसूद आलम ने मुचलका भरा। लालू की ओर से अंडरटेकिंग दी गई है कि जमानत अवधि के दौरान वे किसी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे, न ही देश से बाहर जाएंगे। हाईकोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार वे अपना इलाज कराएंगे।

खबरें और भी हैं...