पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चे को बचाने में स्कूटी सवार गिरा, जख्मी

बच्चे को बचाने में स्कूटी सवार गिरा, जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झींकपानी पंचायत भवन के पास बुधवार को जोड़ापोखर जाने के क्रम में स्कूटी सवार 60 वर्षीय रायसिंह दास सड़क पर खेल रहे बच्चे को बचाने के दौरान स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना में स्कूटी सवार का दायां पैर टूट गया। वहीं चेहरे पर भी चाेट लगी है। घायल को झींकपानी पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ गोप ने झींकपानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां पर जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल में भी जख्मी का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने अस्पताल में चिकित्सा की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया कि रायसिंह दास एसीसी कॉलोनी से स्कूटी पर झींकपानी बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। पंचायत भवन के पास सड़क पर खेलते बच्चे को देख अचानक स्कूटी का ब्रेक मारा। इस वजह से वह अनियंत्रित हो कर स्कूटी से गिर गए।

खबरें और भी हैं...