स्वच्छता पखवाड़ा में रूंगटा को प्रथम स्थान
खान सुरक्षा महानिदेशालय चाईबासा रीजन के तत्वाधान में 1 मई से 15 मई तक चले स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह इस्टर्न जोन माइनिंग एसोसिएशन बड़बिल के कार्यालय में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में घाटकुरी आयरन रूंगटा माइंस लिमिटेड ने स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में कुल 69 कंपनीयों ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्र्रम में मंचासीन अतिथियो में चाईबासा संभाग डीएमएस सतीश कुमार, डीडीएमएस एस भारती, एस्सेल माईनिंग सिनियर वीपी पीके पाण्डा, गुआ सेल महाप्रबंधक मानव विश्वास उपस्थित थे। इस समापन समारोह में घाटकुरी आयरन माइंस, रूंगटा माइंस लिमिटेड के खान प्रबंधक सुभाष चंद्र प्रधान आदि मौजूद थे।