पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिमडेगा को हराकर रांची की टीम फाइनल में पहुंची

सिमडेगा को हराकर रांची की टीम फाइनल में पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते राजनदीप सिंह।

भास्कर न्यूज | चाईबासा

बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में अंतर जिला अंडर-16 एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरा सेमीफाइनल रांची व सिमडेगा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सिमडेगा के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान सिमडेगा की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 195 रन बनाया। सिमडेगा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हिमांशु द्विवेदी ने 75 रन, सुशांत वर्मा 64 रन, विश्वास सोहरा ने 32 रनों का योगदान दिया। रांची की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजय यादव ने महत्वपूर्ण 4 विकेट लिए। जबकि रोशन कुमार, अप्रित यादव को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची की टीम ने रोमांचक मैच में 29.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 बनाकर मैच जीत लिया। रांची की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजन दीप सिंह ने 81 रन, शिवम झा 33 रन, रिषिकेश प्रियदर्शी 17 रन व प्रशांत गौरव ने 14 रन बनाया। सिमडेगा की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु द्विवेदी व वरुण एस नेगी ने तीन-तीन विकेट लिया। इस तरह से रांची ने रोमांचक मैच को दो विकेट से अपने नाम करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजनदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। गुरुवार को जमशेदपुर व रांची के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...