बछड़ा प्रदर्शनी में साकेत चौबे पहले नंबर पर रहे
चाईबासा| पशुपालन विभाग के तत्वावधान में श्री चाईबासा गौशला परिसर में बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पशुलापकों को जागरूक करने व उन्हें बछड़ा पालन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रदर्शनी में ह्रष्ट- पुष्ट बछड़ों का बेहतर तरीके से पालन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान सकेत चौबे को प्रथम पुरस्कार दिया गया, जबकि मेवालाल होनहागा को द्वितीय पुरस्कार मिला।