संयोजक मंडली को 30 दिनों के अंदर वार्ड व पंचायत समिति गठन का निर्देश
झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला समिति द्वारा पंचायत से लेकर प्रखंड व जिला स्तर तक नए सिरे से सांगठनिक इकाइयों का गठन कर जिला में पार्टी संगठन के विस्तार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो व जिला सचिव सोनाराम देवगम ने बुधवार को चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चक्रधरपुर नगर, चक्रधरपुर प्रखंड व बंदगांव प्रखंड के लिए संयोजक मंडली का घोषणा कर दी है। साथ ही उन्हें तीस दिन के भीतर पंचायत व वार्ड समितियों के गठन का काम पूर्ण कर संबंधित प्रखंड व नगर का सम्मेलन आहूत करने का निर्देश दिया। ताकि विधिवत तरीके से प्रखंड व नगर समिति का गठन किया जा सके। घोषित संयोजक मंडली में बंदगांव प्रखंड के लिए मिथुन गागराई ( मुख्य संयोजक) , प्रेम मुंडरी, चरण मुंडरी, रघुनाथ तियू, श्याम गागराई, मानी मुंडा, मंगल सरदार, शंकर मछुवा, लादु हासा, करम सिंह मुंडा, कांडे मुंडा, राजेंद्र मेलगांडी, दोड़ाय जोंको, केदार बानरा, मंगल बोदरा और त्रिनाथ महतो। चक्रधरपुर नगर के लिए ए रहमान हिना ( मुख्य संयोजक ) , चम्बरु जामुदा, दुर्गा महतो, संजय चंदोलिया, मुन्ना खान, दिनेश जेना, फिरोज खान, परेश मंडल व चक्रधरपुर प्रखंड के लिए महेंद्र पूर्ति ( मुख्य संयोजक), विजय मुंडा, ताराकांत सिजुई, शिवा बांदिया, मंगल बोदरा, सूरज खंडाईत, हरेकृष्णा जामुदा ( खुदू), लखन गागराई, जयपाल गागराई, बोड़ो जामुदा, संजय हासदा, रेगा जामुदा और अजय महतो शामिल हैं। संयोजक मंडली द्वारा 22 मई को मेरोमगुटू पंचायत भवन बंदगांव में बंदगांव प्रखंड कमेटी कर बैठक की जाएगी । वहीं 27 मई को चक्रधरपुर वन विश्रामागार में चक्रधरपुर प्रखंड व नगर कमेटी की बैठक आहूत की गयी है। आहूत बैठक में प्रखंड, नगर, पंचायत, वार्ड के प्रतिनिधि केंद्रीय सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव व स्थानीय विधायक शामिल होंगे।