चाईबासा| टुंगरी मुहल्ले से लड़की भगा ले जाने के मामले में जेल में बंद मो. नसीम और मोनू की जमानत जिला न्यायालय से खारिज कर दी गई है। निकाहनामे में लड़की नाम परिवर्तन कर यासमिन परवीन लिखा गया है। वहीं उसके पिता का नाम समी अख्तर लिखा गया है, जबकि दोनो के धर्म परिवर्तन के प्रमाण उलब्ध नही कराया गया था। इस तथ्य पर लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध दर्ज कराया। टुंगरी मुहल्ले से 5 फरवरी को तसलीम गैरेज में का करने वाले युवक के साथ भागने के मामले में केस दर्ज कराया गया था।