चाईबासा| जिला स्कूल के पास डिलियामिर्चा मार्ग पर अज्ञात एबुंलेंस के धक्के से आर्मी का जवान घायल हो गया। घटना के दूसरे दिन भी एंबुलेंस का पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि बुधवार सुबह कंकी गांव का अर्मी जवान लादुरा अंगारिया मॉर्निंग वाक के लिए डिलियामिर्चा रोड पर निकले थे। बताया गया कि घायल जवान बर्तमान में रेलवे काॅलोनी के पास अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। इस क्रम में चाईबासा की ओर जा रही अज्ञात एबुंलेंस ने उसे धक्का मार दिया। बताया गया कि एंबुलेंस में आगे एक पुलिसवाला भी बैठा था। लेकिन एंबुलेंस का नंबर को नोट नहीं किया जा सका।