पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के आधा दर्जन मोहल्ले में जलसंकट

शहर के आधा दर्जन मोहल्ले में जलसंकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाइपलाइन में फॉल्ट व लीकेज से शहर के आधा दर्जन मोहल्ले में जलापूर्ति ठप है। पानी की कमी से जूझ रहे मेरी टोला, बड़ाबाजार, बरकंदाज टोली, रानी कॉलोनी, हिंद चौक, कुम्हार टोली सहित विभिन्न मुहल्लों का दौरा कर नप अध्यक्ष ने जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जहां पर तकनीकी कारणों से पाइपलाइन द्वारा पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पा रही है। अनेकों घरों में पाइपलाइन का कनेक्शन रहने के बावजूद पानी नहीं आ रहा है। कई स्थानों पर लीकेज होने के कारण पानी का बहाव कमजोर होकर घरों के नलों में पानी नहीं आ रहा है। लिहाजा नप अध्यक्ष ने सभी तकनीकी समस्याओं को तत्काल दूर कर शहरी क्षेत्र अंतर्गत सभी मुहल्लों में यथा शीघ्र निर्बाध जलापूर्ति कराने का निर्देश दिया। नप निदान के लिए युद्ध स्तर पर करें काम अध्यक्ष ने शहरवासियों की पानी की इस समस्या को दूर करने के लिए नप कार्यपालक पदाधिकारी व पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता को युद्धस्तर पर काम कराने को कहा।

शहर में जलापूर्ति की समस्या की जानकारी लेते नगर पर्षद अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर।

नयी शहरी जलापूर्ति शीघ्र पूरा करने का आदेश

नप अध्यक्ष ने नयी शहरी जलापूर्ति योजना के बाबत भी जानकारी ली व कार्यपालक पदाधिकारी व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को इस योजना के तहत काम कर रही एजेंसी एमएस पर्यावरण से शीघ्र काम पूरा करवाकर यथा शीघ्र जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि शहर के मेरीटोला, बड़ाबाजार, बरकंदाज टोली, रानी कॉलोनी, हिंद चौक, कुम्हार टोली व नीमडीह सहित कई जगहों पर जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...