पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूल्यांकन कार्य में लापरवाही के आरोप में 22 शिक्षकों का मई का वेतन रोका

मूल्यांकन कार्य में लापरवाही के आरोप में 22 शिक्षकों का मई का वेतन रोका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैक द्वारा आयोजित इंटर कला विषय में जिले के 45 शिक्षक मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने शुक्रवार को मांगीलाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय में अनुपस्थित शिक्षकों से कारण जानने के लिए बैठक बुलाई। बैठक में सभी शिक्षकों से जानकारी लेने के बाद 22 शिक्षक ऐसे निकले जिन्होंने अपने कार्य के प्रति लापरवाही दिखाई। 22 शिक्षकों का मई माह का वेतन स्थगित करने का निर्देश डीईओ ने दिया। इसके अलावा जिन शिक्षकों को विरमित नहीं किया गया, पर वे मूल्यांकन केंद्र पर अनुपस्थित थे। उन शिक्षकों के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मूल्यांकन कार्य में लगे थे 44 स्कूलों के शिक्षक

इस मूल्यांकन कार्य के लिए जैक के द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र के 44 स्कूलों के शिक्षकों को नामांकित किया गया था। जिनमें से कुछ शिक्षक इंटर कला के मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित रहे। उन शिक्षकों से बारी-बारी मूल्यांकन कार्य में भाग नहीं लेने का कारण पूछा गया। इनमें महिला शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं, उनकी वास्तविक जानकारी लेने के बाद 8 शिक्षिकाओं को मूल्यांकन कार्य से मुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया था, लेकिन उपस्थित नहीं हुए उनको जैक के द्वारा नो वर्क नो पे के आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई है। बिना सूचना के मूल्यांकन केन्द्र पर अनुपस्थित रहने के कारण उन सभी को मई माह का वेतन स्थगित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...