चाईबासा| पति ने दूसरी शादी की तो पहली प|ी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला झींकपानी थाना अंतर्गत क्षेत्र के हाथीमांडा के टोला कुंबाडीह का है। एक सप्ताह पूर्व उसके पति ने दूसरी लड़की से शादी कर ली थी( बुधवार की सुबह मृतका मोली गौड़िन ने अपने दो बच्चों को स्कूल भेज दिया। इसके बाद बच्चे को आंगनबाड़ी पहुंचाकर घर के अंदर फंदे से झूल गई।