महिला ने की खुदकुशी, 5 घंटे बाद पोस्टमार्टम
चाईबासा| झींकपानी के हाथी मंडा गांव निवासी 32 वर्षीया महिला माेली गोंडाईन ने परिवारिक विवाद में बुधवार को अपने घर के एक कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार की दोपहर दाे बजे मिली। मृतिका घर पर नहीं दिखी तो उसके पति उस पूजा रूम में देखने गए तो अपनी प|ी को फांसी पर लटका देखा। घटना की सूचना मिलने के बाद झींकपानी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची शव थाना ले गई। गर्मी के कारण शव के फूलने की वजह से सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पोस्टमॉर्टम करने से इनकार कर दिया। परिजनों को जमशेदपुर जाने की सलाह दी। बाद में थाना प्रभारी से शिकायत व दबाव डालने पर सदर अस्पताल में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।