पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां ने फटकारा तो युवती ने लगा ली फांसी

मां ने फटकारा तो युवती ने लगा ली फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| जैतगढ़ के बासुदेवपुर में गुरुवार को मां की डांट से नराज रीना लागुरी ने घर के रोला में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। परिवारवालों को आधे घंटे देर से पता चला। इस वजह से युवती की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में करने के बाद पंचनामा किया। गुरुवार की देर रात सूचना मिलने के कारण थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार को सदर अस्पताल में कराया। बताया गया कि मां ने किसी बात को लेकर युवती को फटकार लगाई थी। मृतका की मां ने कहा मेरी बेटी स्वेच्छा से फांसी लगाकर आत्म हत्या की है। आधे घंटे पहले कहा कि बुखार है। बाद में देखा तो फांसी के फंदे पर झूल रही थी।

खबरें और भी हैं...