चाईबासा| एथलेटिक योगा चाईबासा की ओर से शुक्रवार को स्थानीय रूंगटा मैरिज हाउस में समर कैंप का उदघाटन किया गया। शिविर 24 मई तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से चलेगा। इसमें सभी इच्छुक महिला, पुरुष व बच्चे भाग ले सकते हैं। शिविर का उदघाटन पश्चिम सिंहभूम योगा एसोसिएशन के सचिव कन्हैया लाल अग्रवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिविर से चाईबासा के नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और योगा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। पश्चिम सिंहभूम जिला योग एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा एवं वरीय उपाध्यक्ष प्रदीप पसारी ने भी शिविर के सफल संचालन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रशिक्षक दीपक पासवान, सुमित विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।