पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 से आंदोलन शुरू करेंगे विवि व कॉलेजों के कर्मी

21 से आंदोलन शुरू करेंगे विवि व कॉलेजों के कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) सहित अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारी आंदोलन की तैयारी में हैं। झारखंड विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले करीब 600 कर्मचारी 21 मई से 25 मई तक काला बिल्ला लगाएंगे। इसके बाद सांकेतिक हड़ताल और फिर शिक्षा मंत्री के आवास के घेराव करेंगे। शुक्रवार को कर्मचारी नेता विश्वंभर यादव ने आंदोलन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक संघ से भी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। मालूम हो कि ये कर्मचारी सेवानिवृति की आयु सीमा 62 बढ़ाकर 65 वर्ष करने के साथ ही सातवां वेतनमान लागू करने की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...