पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिया से टकराई बाइक, मेला देखने जा रहे दो लोगों की मौत

पुलिया से टकराई बाइक, मेला देखने जा रहे दो लोगों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झींकपानी थाना के इंदिकुड़ी गांव से मंझारी के थाई मेला देखने जा रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों की पुलिया से टकरा कर मौत हो गई। पोखरिया गांव के पास पुल पर मोटरसाइकिल पड़ी देख कर लोगों ने सामने जा कर देखा तो वहां दो व्यक्तियों को मरा पाया। कुमिरता के पंचायत समिति सदस्य सरदार मुंदुइया ने मृतक के पॉकेट से नंबर निकल कर परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के सदस्यों के आने पर दोनों मृतकों के नाम बामिया बारी और लक्ष्मण गोप बताया। परिवार वालों के अनुसार मोटरसाइकिल बामिया चला रहा था। रात के अंधेरे में दोनों रास्ता भटक गए थे। दोनों काफी नशे में थे। इस कारण बाइक की पुलिया से जोरदार टक्कर हो गई।

कार के धक्के से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी, बायां हाथ टूटा

चाईबासा| चाईबासा-हाटगम्हरिया मुख्य सड़क पर कार के धक्के से 12 वर्षीय कैलाश चातोंबा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसके परिजन गंभीर हालत में उसे पहले थाना लेकर पहुंच गए। पुलिस की मदद से शाम करीब 7 बजे उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। उसका बायां हाथ टूट गया है। बच्चे सिर, चेहरा समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट लगी है। कैलाश चातोंबा हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुइड़ा गांव का रहने वाला है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नदी में स्नान करने के बाद वह पैदल ही अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में जैंतगढ़ की ओर काफी तेज गति से जा रही एक कार ने उसे पीछे से धक्का मार दिया।

खबरें और भी हैं...