पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला काॅलेज की छात्राओं ने अधिकार व कानून को जाना

महिला काॅलेज की छात्राओं ने अधिकार व कानून को जाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वाधान में स्थानीय महिला कॉलेज चाईबासा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्राधिकार के सचिव कृष्ण कांत मिश्रा उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि सह प्राधिकार के सचिव महोदय ने उपस्थित छात्राओं को महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न कानून जानकारी प्रदान की। उन्हें छात्र जीवन में आवश्यक नैतिक और सामाजिक मूल्यों को पालन करने की राय देते हुए एक सफल नागरिक बनने का गुर सिखाया। उन्होंने प्राधिकार के गठन का उद्देश्य एंव प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व सहायता के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित प्रतिकुलपति डॉक्टर रंजीत कुमार सिन्हा, सीडीसी डॉक्टर जेपी मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। मंच का संचालन अर्पिता टोप्पो व विकास दोदराजका एवं धन्यवाद ज्ञापन सलोनी टोप्पो ने किया। इस कार्यक्रम में पारा लीगल वालंटियर मानस गोराई , स्नेह लता, अलौकिकता , राजश्री, संध्या कुजूर, अरुण विश्वकर्मा न्यायालय के सहायक राजीव रंजन संजीत गुप्ता एवं खगेंद्र महतो के अतिरिक्त महाविद्यालय की शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...