पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति ने नि:शुल्क कोचिंग की शुरुआत की

कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति ने नि:शुल्क कोचिंग की शुरुआत की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय छात्र-छात्राओं का भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए मंझारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उकुमडकम में ऑल कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति ग्रुप के शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क कोचिंग की शुरूआत की गई है। शनिवार को इस कोचिंग सेंटर का उदघाटन मुखिया गेन्टेया चांपिया व मानकी दिनेश तामसोय ने किया। उदघाटन के अवसर पर इपिलसिंगी पंचायत के मुखिया गेन्टेया चांपिया ने शिक्षकों की कमी के बीच नि:शुल्क कोचिंग देने की पहल का सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में मैट्रिक तक पढ़ाई हो रही है लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते सही तरीके से पठन-पाठन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अकास ग्रुप के शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क कोचिंग का पहल का लाभ बच्चों को अवश्य लेना चाहिए। इलाका मानकी दिनेश तामसोय ने अभिभावकों से अपने बच्चों को इस कोचिंग क्लास में नियमित रूप से भेजने की अपील की। मौके पर विज्ञान शिक्षक विमल किशोर बोयपाई ने कहा कि कोचिंग के दौरान बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरुकता व इच्छा शक्ति पैदा करने का प्रयास किया जाएगा। कोचिंग को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता दिखाई और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया। मालूम हो कि विज्ञान शिक्षकद्वय विमल किशोर बोयपाई और संजय कुमार जारिका इससे पूर्व भी समय समय पर केवी उच्च विद्यालय,बरकेला एवं उत्क्रमित मध्य उच्च विद्याल़य,चीरु में नि: शुल्क कोचिंग क्लास चला चुके हैं। इस बार कोचिंग क्लास में भाषा व कला विषयों के जुड़ जाने से शिक्षकों की संख्या बढ़ाई गई है। भाषा हिन्दी, अंग्रेजी व कला सामाजिक विज्ञान विषयों में कृष्णा देवगम और मंगल सिंह मुंडा ने अपना योगदान देने के लिए सहमति दी है। मौके पर एसएमसी के अध्यक्ष प्रशांत तामसोय, शिक्षक राजेन्द्र बिरूवा, बोंज तामसोय, हरिचरण तामसोय, कुंवर सिंह तामसोय, दिनेश बारी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...