चाईबासा| तांतनगर कोकचो के रूली साई में रविवार को शॉट सर्किट से कोलय पूर्ति के पुआल का दो घर जलकर खाक हो गए। घटना करीब दो बजे की बताई जाती है। शॉट सर्किट से अचानक घर के छत पर लगाए गए पुआल में आग लग गई। जब आग तेजी से सुलगने लगी तो लोगों की नजर पड़ी। लाेग पानी लाकर आग को काबू करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं इसी बीच सूचना पाकर तांतनगर थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर विभाग चाईबासा से तांतनगर पहुंची लेकिन पुआल पर लगी आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों मकान अग्निशमन विभाग के आने से पूर्व ही खाक हो गए।