चाईबासा| चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यसमिति की 94वीं सत्र 2017-19 की 7 वीं बैठक स्थानीय सनसाइन रेस्टोरेंट में अध्यक्ष नितिन प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में चाईबासा ब्लड बैंक में ब्लड की कमी पर चर्चा की गई व सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 10 जून को चाईबासा में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। इसका संयोजक चैंबर के सचिव श्री मधुसूदन अग्रवाल को बनाया गया है। इसके अलावा जीएसटी पर भी चर्चा की गई। सचिव मधुसूदन अग्रवाल द्वारा पिछली कार्य समिति की बैठक की संपुष्टि की गई।