पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिन में धूप ने किया परेशान, शाम में बारिश से राहत

दिन में धूप ने किया परेशान, शाम में बारिश से राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूप-छांव के बीच रविवार की शाम तेज आंधी चली और हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई और पारा चढ़ता गया, हालांकि बीच में हल्के बादल भी छाए। इस दौरान दोपहर 1.30 बजे अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 91 प्रतिशत और न्यूनतम 46 प्रतिशत रही। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वहीं, कुल एक मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम में आए इस बदला की वजह से गर्मी से परेशान शहरवासियों को राहत मिली।

अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा

खबरें और भी हैं...