पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डोको वाशिंग सेंटर के मालिक पर मामला दर्ज

डोको वाशिंग सेंटर के मालिक पर मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा|श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी चाईबासा सदर ने महुल साई मडकम हातु स्थित डोको वाशिंग सेंटर के मालिक मंगलसिंह देवगम के खिलाफ बाल किशोर अधिनियम के तहत मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि विभाग के निदेशक ने अपनी टीम के साथ 8 मई को महुल साई स्थित डोको वाशिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस क्रम में पाया गया कि उक्त डोको वाशिंग सेंटर में 13 वर्षीय एक किशोर को काम करते हुए पाया गया। इसे लेकर वाशिंग सेंटर के मालिक मंगल सिंह देवगम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा अागे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...