पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में प्रशिक्षकों से बच्चे सीख रहे हैं तीरंदाजी

समर कैंप में प्रशिक्षकों से बच्चे सीख रहे हैं तीरंदाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र सिकुरसाई में पंद्रह दिवसीय पांचवां तीरंदाजी समर कैंप का आरंभ किया गया। उदघाटन समारोह में प्रतिभागियों के साथ-साथ उनके मां-बाप एवं अभिभावकों ने भी तीरंदाजी के बारे जाना एवं तीरंदाजी का आनंद लिया। साथ ही प्रतिभागियों को चना व गुड़ खाने के फायदे बताए गए। इस अवसर पर प्लास्टिक के उपयोग के नुकसान एवं पत्तल में खाने के फायदे भी बताया गया। मौके पर केन्द्र के अध्य नरेंद्र कुमार पाड़े‍या ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य तीरंदाजी का प्रचार-प्रसार के करना है।साथ ही तीरंदाजी के बरीकियों के साथ-साथ योगा, कई शारीरिक एवं मानसिक मनोरंजक खेलों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि खेलो से मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोच महर्षि महेन्द्र सिंकु, तेजनारायण देवगम, शैलेंद्र सवैंया, जानो पुरती,बिरजु देवगम, सुमित मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...