चाईबासा| बड़ा जामदा स्थित भट्टी साईं फुटबॉल मैदान की आेर जानेवाली सड़क के किनारे अवैध रूप से चल रहे लोहा टाल को बंद करने के लिए बसंत कुमार चंपिया ने पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौंपा। पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए पत्र में कहा गया कि बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के बगल में अवैध रूप से दीपू सिंह द्वारा टाल चलाया जा रहा है। इसमें स्क्रैप माफिया दीपू सिंह के द्वारा बड़ाजामदा के बंद क्रशरों व प्लांटों से पार्ट्स चुराकर लाया जाता है। उड़ीसा तथा झारखंड के चार पहिये वाहनों को भी चोरी कर यहा बेचा जाता है।