पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के विकास का खाका तैयार नगर पर्षद में करेंगे सुधार:अध्यक्ष

शहर के विकास का खाका तैयार नगर पर्षद में करेंगे सुधार:अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा की जिला शाखा द्वारा रविवार को नव निर्वाचित शहर की सरकार का स्वागत किया गया। इस दौरान सभी वार्ड पार्षदों को माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया गया। रवींद्र भवन में आयोजित इस समारोह में नप अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि उन्हें शहर की जनता ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए वे दिन रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। फिलहाल बेपटरी हो चुकी नप को पटरी पर लाने की कोशिश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नप के अधिकारी, अभियंता व कर्मचारी सहित पूरी टीम को मिलकर शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित व विकसित बनाने का प्रयास करें। चुनाव प्रचार के समय जो दृश्य उन्होंने देखी थी, वह काफी सोचनीय थी। हर मोहल्ले व वार्ड मे साफ- सफाई सहित विभिन्न समस्याएं बनी हुई थी। अब एक- एक कर सभी वार्ड को स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभी 21 वार्ड के पार्षद, वैश्य संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सुनील प्रसाद, महासचिव दिलीप प्रसाद, संतोष सुल्तानियां, बलराम सुल्तारियां, विकास दोदराजका, कन्हैयालाल अग्रवाल, अनंत लाल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के सम्मान समारोह में शामिल नगर पर्षद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद।

किसने क्या कहा

यह टीम बेहतर काम करेगी: रूंगटा

उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रूंगटा ने कहा कि शहर में समस्याएं बहुत है और नई टीम से लोगों की अपेक्षा भी बहुत है। लेकिन यह टीम आगे निकलेगी। जनता इस टीम के साथ है। आप स्वस्थ्य व सुंदर शहर बनाएं। मेरी शुभकामना आपके साथ है।

जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे: मिंज

नप उपाध्यक्ष डोमा मिंज ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें जनप्रतिनिधि चुना है, उसपर हम खड़े उतरने का प्रयास करेंगे। नप अध्यक्ष के नेतृत्व में हम सबों को काम करने का मौका मिला है। शहर की जो भी समस्याएं सामने आएगी, चेयरमैन के नेतृत्व में समाधान किया जाएगा।

चाईबसा चेंबर ऑफ कॉमर्श के अध्यक्ष ने कहा कि शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। इसकी व्यवस्था जल्द करायी जाए। सम्मान समारोह तो एक औपचारिकता है। जनता ने पहले ही वोट देकर सम्मान दे दिया है।

शहर में करें पार्किंग की व्यवस्था: नितिन

2 साल तक नक्शा पास नहीं हुआ: प्रसाद

वरिष्ठ वकील निरंजन प्रसाद ने कहा कि पूर्व में नप परिसर में ही स्कूल हुआ करता था। साथ ही डॉक्टर भी बैठते थे। अब वह सब नहीं है। अब शहर के जितने भी स्कूल के प्रांगण हैं, छोटा होता जा रहा है। इससे बच्चों को खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। ऑन लाइन व्यवस्था के बाद भी 26 अक्तूबर 2016 से मेरे घर का नक्शा पास नहीं हो पा रहा है।

10 साल तक किया बिना मानदेय का काम

उद्योगपति राजकुमार शाह ने कहा कि इस बार शहर की बागडोर बहुत अच्छे व्यक्ति के हाथ में सौंपा गया है। नप अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर दो पर नप अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सरकार ने इन्हें जो मानदेय दिया था, उसे उन्होंने आज तक स्वीकार नहीं किया। वे बिना मानदेय के ही दस साल तक काम करते रहे। नप द्वारा फिर से स्कूल व डिस्पेंशरी चलायी जाए। साथ ही अंडर ग्राउंड बिजली की व्यवस्था करायी जाए।

खबरें और भी हैं...