चाईबासा| जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड ब्रांच की एक दिवसीय सीनियर ब्राउन बेल्ट की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा पश्चिम सिंहभूम जिले के तत्वावधान में चाईबासा के मुख्य प्रशिक्षण केन्द्र संत जेवियर्स कल्याण केन्द्र वेलफेयर सेंटर में 27 मई को आयोजित की जाएगी। इस कराटे ग्रेडिंग में चाईबासा व झींकपानी के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमीते की परीक्षा के साथ-साथ मौखिक व शारीरिक जांच भी कराई जाएगी।