पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उच्च विद्यालय कोटगढ़ में आज से कोचिंग क्लास शुरू

उच्च विद्यालय कोटगढ़ में आज से कोचिंग क्लास शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रीष्मकालीन विशेष कोचिंग क्लास नोवामुंडी क्षेत्र के उच्च विद्यालय कोटगढ़ में सोमवार से 20 दिनों के लिए शुरू की जाएगी। यह निर्णय रविवार को हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय मानकी सह अध्यक्ष निरंजन बोबोंगा ने की। बैठक में विशेष कोचिंग क्लास लेने के लिए गणित विषय में कैरा लागुरी, विज्ञान विषय में सत्यवान बेहरा और अंग्रेजी विषय के शिक्षक के रूप में सनातन गोप को प्रतिनियुक्त किया गया। ये तीनों युवक विद्यालय के शिक्षक नहीं हैं। इस मौके पर सचिव बाणेश्वर नायक ने कहा कि स्कूल के अधिकतर छात्र छात्राएं उक्त तीनों विषयों में काफी कमजोर हैं, इसलिए गर्मी की छुट्टियों में कोचिंग क्लास करवाना अति आवश्यक हैं। प्रधान शिक्षक हाथीराम ने कहा कि स्कूल में गर्मी छुट्टी 21 मई से 9 जून तक रहेगी। विधालय पुन: 11 जून से चलेगा। 12 जून को विधालय में नये नामांकित छात्र छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा और 13 जून से प्रथम सावधिक परीक्षा ली जाएगी।

बैठक में सह सचिव रमेशचंद्र तिरिया, मुंडा सह सदस्य अजय पुरती, मुंडा रासिका बोबोंगा, मुंडा मदन केडाई सदस्य सुखदेव गोप, रमेश बालमुचू, वार्ड सदस्य विक्रम तिरिया, शिक्षक रमेश्वर कुजूर,मो यसीन,बविता नायक, मंजु गोप, दीपचंद खिलार, रोयबारी केडाई, प्रियभरत दास, पुनी बालमुचू, मीना सिंकुआरती कुमारी, किरण कुमारी समेत काफी संख्या में प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...