चाईबासा| जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट के न्यायालय से संबंधित एक मामले में अभियुक्त रामचंद्र बकिरा को 1 वर्ष की सजा दी गई। िधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए चलने वाली विशेष कैंपेन के अंतर्गत महिला वार्ड में महिला बंदियों से उनकी समस्याएं सुनी गई।