पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में ताइक्वांडो कैंप शुरू

बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में ताइक्वांडो कैंप शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम परिसर में ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो कैंप शुरू हो गया है। कैंप का उदघाटन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष किशोर प्रसाद ने किया। जूनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी के इस कैम्प में किक मारने के विभिन्न गुर सीखेंगे, ताकि अंक हासिल करने में वे सक्षम हो सकें। खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा।

खूंटपानी के करकट्टा में लगा पशु चिकित्सा शिविर

चाईबासा| खूंटपानी प्रखंड के करकट्टा गांव में सुंडी हागा विकास संगठन और जिला पशु पालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 415 पशुओं का टीकाकरण किया गया। इसमें बैल 117, बकरी 190, सूअर 12, बतख 42 एवं अन्य पशुओं एवं मुर्गा मुर्गी का टीकाकरण किया गया। चिकित्सक बबलू ने पशुओं का टीकाकरण किया।

खबरें और भी हैं...