नगर परिषद के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि नगर परिषद का काम-काज तीन कर्मचारियों पर ही केंद्रित होकर रह गया है। अब ऐसा नहीं होगा। सभी कर्मचारियों को काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि शहर में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुयी है। इससे निजात पाने के लिए मस्जिद गली के कुंआ के पास, मेरीटोला व छोटानीमडीह में डीप बोरिंग करवाकर घरों तक पर पाइप लाइन से सुबह- शाम जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए हाउस होल्डरों को नप की निर्धारित वाटर टैक्स भी चुकाना होगा। श्री ठाकुर सोमवार को नप सभागार में आयोजित अभिभनंदन सह स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरी बातों को नप के अधिकारी व कर्मी हल्के में न लें। इसे गंभीरता से लें। पूरी ईमानदारी व नि:स्वार्थ भाव से काम करें। शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधा देने के लिए तत्पर रहें। जितनी बातें कही गयी है, कार्यपालक पदाधिकारी उसका पालन करें। वार्डों की गलियों में जल्दी ही 1170 एलईडी लाइट लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही नप बोर्ड की बैठक बुलायी जाएगी। पार्षद बोर्ड की बैठक में ज्लवंत समस्याएं लेकर आएं। ताकि समस्याओं के हल के लिए लिए गए फैसले पर काम दिखे।
नप सभागार में अभिनंदन समारोह में शामिल नप अध्यक्ष व वार्ड पार्षद।
भास्कर न्यूज| चाईबासा

इनका हुआ स्वागत
इस अवसर पर नप अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष डोमा मिंज, वार्ड पार्षद मंगल खलखो, लालो कुजूर, निर्मला लकड़ा, गंगा कारवा, विप्लव कुमार, मुमताज अहमद, लक्ष्मी कच्छप, रबिया खातुन, जेबा फरहत, कुंदन प्रजापति, खालिदा जिया, श्वेता रानी, जयंती देवी, कौशल्या देवी, नीतेश दोदराजका, सविता देवी, पवन शर्मा, ह्रदय शंकर बिरूवा, मधुमिता राय, उपमा राय व विष्णु चिरानियां का बूके देकर स्वागत किया गया।