सड़क दुर्घटना में गैस एजेंसी के दो कर्मी घायल
चाईबासा| जमशेदपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर खप्पर साई पेट्राेल पंप के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार टेंपू के साथ बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार मेरी टोला निवासी 25 वर्षीय छोटका तिर्की व अनम लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में छोटका तिर्की को गंभीर चोट लगी है। उन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बार जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि दोनों युवक भारत पेट्रोलियम गैस एजेंसी के कर्मी हैं। रात को काम करने के बाद मेरी टोली की ओर बाइक से लौट रहे थे इस क्रम में खप्पर साई के पास विपरित दिशा से आ रही टेंपू के साथ सीधी टक्कर हुई।