पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 माह पहले बन जाएगा खरकई नदी पर पुल

2 माह पहले बन जाएगा खरकई नदी पर पुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह टीएसी सदस्य जेबी तुबिद ने मंगलवार को सिकुरसाई से चंदन खिरी तक बन रही सड़क व खरकई नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी रामकृपाल सिंह (आरकेएस कंपनी) के पदाधिकारियों से पुलिया को समय पर पूर्ण करने को लेकर वार्ता भी की। आरकेएस के पदाधिकारियों ने बताया की तय समय सीमा से डेढ़ महीने पहले इस पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तुबिद ने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण से ओडिशा की दूरी कम हो जाएगी। इसके साथ ही यह सड़क बहुत व्यस्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नदी के पार के दर्जनों गांव सीधे चाईबासा से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल को शहर तक आसानी से पहुंचा पाएंगे। साथ ही ग्रामीणों को आसानी से स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा व बाजार की सुविधा मिलने लगेगी। तुबिद ने कहा यह सड़क कुर्सी पंचायत के अलावा ओडिशा के लोगों के लिए नयी सौगात लेकर आएगा। बनने के बाद यह सड़क ओडिशा के तिरिंग में जाकर निकलेगी। मुखिया निरेश देवगम ने कहा कि पुल के निर्माण से लोग शहर से जुड़ जाएंगे।

खबरें और भी हैं...