1 माह में माल ढुलाई से दपू रेलवे को Rs.1017.12 करोड़ की कमाई
दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन ने माल ढुलाई के क्षेत्र में महज एक माह में 1017.12 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह कमाई अप्रैल 2018 की है। पिछले वर्ष अप्रैल की कमाई की तुलना में 12.06 प्रतिशत की बढ़त हुई है। अप्रैल 2017 में दक्षिण पूर्व रेलवे ने माल ढुलाई से महज 109.44 करोड़ की कमाई की थी। 2017 के अप्रैल में जहां कुल माल की ढुलाई महज 0.47 लाख टन की गई वहीं 2018 के अप्रैल में 11.89 लाख टन माल ढुलाई की गई। ढुलाई में भी बढ़त का प्रतिशत 4.12 दर्ज किया गया। अगर बात माल ढुलाई की करें, तो इसमें सबसे ज्यादा आयरन ओर की है। आयरन ओर 5.96 लाख टन, 2.72 लाख टन कोयला, 1.21 लाख टन पिग आयरन और तैयार स्टील, 1.03 लाख टन सीमेंट की ढुलाई हुई। वित्तीय वर्ष के पहले ही महीने की इस सफलता से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में काफी हर्ष है। अधिकारियों ने संबंधित विभाग को बधाई दी है। माल ढुलाई रेलवे की रीढ़ माना जाता है। भारतीय रेल के सफल संचालन में माल ढुलाई का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। इसकी कमाई से ही रेलवे का संचालन हो पाता है।