राजधानी मामले में आईआरसीटीसी ने रिपोर्ट नहीं सौंपी
चाईबासा| नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में खराब खाना, सफाई नहीं होने और मैनेजर के दुर्व्यवहार मामले में आईआरसीटीसी ने अब तक जांच रिपोर्ट रेलवे को नहीं सौंपी है। ईस्ट कोस्ट जोन के अधिकारियों ने इस मामले में शनिवार को बैठकर जांच कर रिपोर्ट मांगते हुए दोषी पर कार्रवाई की बात कही थी। चौथे दिन भी आईआरसीटीसी ने रिपोर्ट नहीं सौंपी है।