अमलाटोला श्री शनि साईं मन्दिर में महोत्सव संपन्न
चाईबासा अमला टोला स्थित श्री शनि साई मन्दिर में दो दिवसीय शनि जयंती समारोह मंगलवार को श्री शनि देव के महाभिषेक नव ग्रह शान्ति यज्ञ और भंडारा प्रसाद के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया। मंगलवार को हुए इस आयोजन में मन्दिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। सैकड़ों लोगों ने जंहा भंडारा प्रसाद ग्रहण किया, वही बड़ी तायदाद में भक्त जनों ने नव ग्रह शांति यज्ञ में भी भाग लिया। शनि जयंती की इस पूजा में उद्योग पति सह समाज सेवी मुकुंद रुंगटा, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी नगेन्द्र नारायण, समाज सेवी दीपक प्रसाद ने भी भाग लिया। महोत्सव के सफल आयोजन शनि पुजारी भगवती ज्योतिषी ने शनि महाप्रभु के साथ पूजा में सरीक सभी शनि भक्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भक्तों की शनिदेव के प्रति आपार भक्ति और प्रभु की असीम कृपा के कारण ही हर वर्ष अपनी भव्यता की एक सीढ़ी और आगे बढ़ जाता है।
उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मन्दिर के कार्यकर्ता अखिलेश उपध्य्याय, देव प्रिय सरकार विजय शर्मा, देव दुल्लाल सरकार, सुजीत दास, संतोष शर्मा, आकाश भार्गव, प्रदीप रजक, सुशील कुमार दे, दिनेश सरकार, पोलटु मुखर्जी, नाडु,और राहुल शर्मा के साथ पुरोहित मुख्य आचार्य बुलटी शर्मा , विजय शर्मा , पंकज मिश्रा, जितेंद्र पांडे का भी आभार व्यक्त किया।