रोजगार मेला: 60 में से 32 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
चाईबासा| गोलमुरी स्थित नियोजनालय में मंगलवार को मेसर्स मोडाइन थर्मल सिस्टम पावर लिमिटेड में इंटर्न के 100 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला आयोजित हुआ। इसमें आवश्यक पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थी पहुंचे। बारहवीं पास 60 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद अंतिम तौर पर 32 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।