पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेसहारा लोगों को वेलफेयर सोसाइटी ने सौंपी बैशाखी

बेसहारा लोगों को वेलफेयर सोसाइटी ने सौंपी बैशाखी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को झारखंड वेलफेयर सोसाईटी द्वारा सदर अस्पताल में इलाजरत पैर की बीमारी से ग्रस्त गरीब मरीज जयपुर निवासी रियाज अहमद को बैशाखी प्रदान किया गया। यह मरीज बैशाखी नहीं रहने के कारण हाथों से चलता है। यह व्यक्ति उंट लेकर इस क्षेत्र में आया था। उंट के साथ लकड़ी की गाड़ी भी थी। लेकिन उनका उंट 26 अप्रैल को अचानक असुरा गांव में बीमार हो गया। उंट को उसी गांव में दफनाने के बाद वह बेसहारा हो गया। उंट के कब्र के पास वह भूखे ही सो गया। असुरा गांव के लोगों ने दया दिखाते हुए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मरीज का ईलाज चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर झारखंड वेलफेयर सोसाईटी ने मरीज को बैशाखी प्रदान किया। इससे वे खुश दिखे।

खबरें और भी हैं...