रमजान की विशेष तरावी का नमाज 10 स्थानों पर अदा हाेगी
चाईबासा| रमजान उल मुबारक के मौके पर इस बार चाईबासा में रमजान के विशेष तरावी का नमाज 10 स्थानों पर अदा की जाएगी। उक्त जानकारी अंजुमन इस्लामिया के सचिव फैयाज खान ने दी है। उन्होंने बताया कि रमजान में तरावी की नमाज रोजा का चांद नजर आने के बाद उसी रात से शुरू हो जाता हे। इस बार सभी जगह तरावी की नमाज अदा करने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जमा मस्जिद मेें हाफिज मो. शाहीद, सदर बाजार मस्जिद में हाफिज कारी जसमुद्दीन, रजा ए मदीना मस्जिद में हाफिज मो. मुख्तार,मस्जिद ए अासरा मेंें हाफिज मसूंद फरीदी, मदरसा में अनवारूल उलूम,नीचे टोला में हाफिज जसीमुद्दीन, मदरसा रहमानिया न्यू कॉलोनी में हाफिज नियाज अालम नक्वी, उर्दू लाईब्रेरी में हाफिज मो. इस्तीयाक, मदरसा इस्लामिया सेनटोला में हाफिज महफूजर रहमान नमाज अदा कराएंगे।