पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी बच्चों के साथ मेला गए किसान को चाकू से गोदकर मार डाला, खेत में फेंका शव

पत्नी-बच्चों के साथ मेला गए किसान को चाकू से गोदकर मार डाला, खेत में फेंका शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुफस्सिल थानांतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंजेदबेड़ा गांव निवासी बुधनसिंह तामसोय (36) की अपराधियों ने चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को खेत में फेंक दिया। अपराधियों ने बुधन सिर्फ के सिर्फ सिने पर ही 20 बार चाकू से हमला किया है। इसके अलावा गर्दन पर भी चाकू से लगे जख्म के निशान पाए गए हैं। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। वह किसान था। वहीं घटना के करीब 16 घंटे बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस हत्यारों व घटना के कारणों को पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस मेला प्रबंधन समिति से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। अंजेदबेड़ा में तीन दिन से मेला लगा था। मंगलवार को बुधनसिंह अपनी प|ी व बच्चों के साथ शाम में मेला घूमने गया था।

सुबह खून के धब्बे देख लाश तक पहुंचे परिजन

घर लौटने के बाद बुधन सिंह की प|ी व बच्चे रातभर उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं लौटा। बुधवार की सुबह किसी ने बुधन सिंह की प|ी को बताया गया गांव के कच्ची सड़क पर खून के धब्बे हैं। इसपर वह कच्ची सड़क पर गई। साथ ही खून के धब्बे के आधार पर करीब 100 मीटर दूर खेत के आड़ के पास पहुंची तो वहां उसके पति का शव पड़ा हुआ था। आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या पुरानी रंजिश की वजह से की गई होगी। अपराधियों ने बुधन सिंह की हत्या करने के बाद उसके शव को 100 फीट तक घसीटा भी था।

हड़िया की दुकान पर बैठे रह गए बच्चे व प|ी

शाम में मेले में पहुंचने के बाद उसने अपनी प|ी व बच्चों को हड़िया के एक दुकान पर बिठा दिया। साथ ही थोड़ी ही देर में लौट आने की बात कहकर वहां से चला गए। उसने प|ी व बच्चों से कहा कि उसके आने तक वे लोग उसी हड़िया दुकान में बैठे रहे। रात करीब 9 बजे तक बुधन सिंह की प|ी व बच्चे उसी हड़िया के दुकान पर बैठे रहे, जब काफी देर तक बुधन सिंह ने लौटा तो रात 9 बजे के बाद वे घर लौट आए।

खबरें और भी हैं...