पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां ने अड्डाबाजी करने से रोका तो युवक ने लगा ली फांसी

मां ने अड्डाबाजी करने से रोका तो युवक ने लगा ली फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंपाड़ा गांव के शिवचरण देवगम (20) को उसकी मां ने डांटा तो उसने गुस्से में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार करीब 1 बजे की है। फांसी से उतार कर युवक को सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन वहां के डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद शाम होने के कारण शीतगृह मेें रखवा दिया। शव का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को करवाया जाएगा। बताया गया कि घर में मृतक के कई बड़े भाई हैं। लेकिन कहीं काम करते हैं। इस कारण घर पर नहीं रहते। घर मेें काम करने लायक शिवचरण ही था। बाकी बच्चे छोटे-छोटे हैं। बुधवार को उसकी मां ने अपने बेटे शिवचरण देवगम को दोस्तों के साथ घूमने व अड्‌डाबाजी करने से मना करते हुए फटकार लगाई थी। खेतों की जुताई का काम करने को कहा था। धान बुनाई का समय भी सामने आ रहा है। बताया गया कि इस बात को लेकर मां के साथ कहासुनी होने के बाद युवक घर के अंदर लकड़ी का रोला पर रस्सी बांधने के बाद लटक गया। कुछ देर बाद परिवारवालों की नजर पड़ी तो उसे उतारा गया और तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...