उमस भरी गर्मी व दिन में तेज धूप ने किया परेशान
चाईबासा| शहर के मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। बुधवार दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुआ और दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तेज होता गया। दोपहर एक बजे पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 68 व न्यूनतम 65 प्रतिशत रही। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक शहर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।