7 केंद्रों पर होगी पीजी द्वितीय वर्ष की परीक्षा
चाईबासा| कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से पीजी द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण कर दिया गया है। इसमें अंक सुधार का आवेदन करने वाले छात्र भी परीक्षा देंगे। इसके तहत कोल्हान के तीन जिलों में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्रों की सूची केयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यह परीक्षा 22 जून से शुरू होगी।
21 जून से बीएड फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होगी
चाईबासा| 21 जून से शुरू होने वाले बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां तथा पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुल सात केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों की अधिसूचना जारी कर दी गई है।