चाईबासा| चोरों ने विगत रात सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम शीतगृह से पांच पंखे उड़ा लिए। इस चोरी करने के प्रयास चोरों ने पोस्टमार्टम शीतगृह का मुख्य दरवाजे को भी तोड़कर अपने साथ ले गए। अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी तक नहीं है। चोरी कब हुई इसका पता नहीं चल पाया है। इसका पता तब चला जब सदर अस्पताल में तैनात सफाइकर्मियों ने शनिवार को शीतगृह की सफाई करने पहुंचे थे। सफाईकर्मियों ने देखा कि शीतगृह का मुख्य द्वार टूटा है।