चाईबासा| स्टेट के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के विशेषज्ञ नवनीत कुमार ने शनिवार को चाईबासा बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद के सभागार में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर आयोजित कार्यशाला में भाग लेने के पश्चात संध्या में नवनीत कुमार नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी नरेंद्र नारायण, स्वच्छता मित्र राजाराम गुप्ता के अलावा सिटी मैनेजर आकाश कुमार ने शहर के बड़ी बाजार, गांधी मैदान चौक, पोस्ट ऑफिस चौक आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया।