पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ड्यूटी से घर लौटते ही एसीसी के मजदूर ने खाया जहर, मौत

ड्यूटी से घर लौटते ही एसीसी के मजदूर ने खाया जहर, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेनरल शिफ्ट की ड्यूटी से लौटा था घर

एसके वाजपेयी की मौत से मजदूरों में रोष

भास्कर न्यूज|चाईबासा

झींकपानी के एसीसी में कार्यरत 50 वर्षीय परमानेंट मजदूर एस के वाजपेयी ने जेनरल शिफ्ट की डयूटी कर घर लौटते ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की शाम करीब 6 बजे की है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन चर्चा है कि हाल में हो रही मजदूरों की छंटनी के क्रम में वीरआरएस के दबाव की वजह से उसने खुदकशी कर ली है। जानकारी के अनुसार, रोज की तरह शनिवार को भी ड`यूटी करने गया था। शाम करीब 5 बजे के बाद वह घरा लौटा। उस समय उसकी प|ी व बेटा घर में ही मौजूद था। शाम करीब 6 बजे घर के बाथरूम में किसी के गिरने की आवाज आने पर उसकी प|ी दौड़कर वहां गई। उसने देखा कि एसके वाजयपायी फर्श पर गिरा हुआ है। उसने पति को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद उसे झींकपानी के एसीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। वहीं मजदूर एसके वाजपेयी की मौत के बाद एसीसी के मजदूरों में रोष है।

खबरें और भी हैं...